Showing posts with label divy awards. Show all posts
Showing posts with label divy awards. Show all posts

Dr. Renu Khator, US citizen of Maheshwari origin, has been honored with 'Divy Vibhushan' award



Dr. Renu Khator, a resident of Houston (US), American citizen of Maheshwari origin, educationist and philanthropist, has been honored with 'Divy Vibhushan' award among the highest awards of Maheshwari society. She has been given this award under "Divy Awards 2018". This honor is conferred by Divyashakti Yogpeeth Akhara (Maheshwari Akhada) for distinguished and remarkable service performed by a Maheshwari person in any field.


माहेश्वरी समाज के सर्वोच्च पुरस्कारों में से 'दिव्य विभूषण' सम्मान से ह्यूस्टन (अमेरिका) की निवासी, माहेश्वरी मूल की अमेरिकी नागरिक, शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ. रेणु खटोर को सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार "दिव्य अवार्ड्स 2018" के अंतर्गत दिया गया है। यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में माहेश्वरी व्यक्ति द्वारा की गई विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए दिव्यशक्ति योगपीठ अखाड़ा (माहेश्वरी अखाड़ा) द्वारा प्रदान किया जाता है।

देखें link - Divy Awards 2018

दिव्य पुरस्कार माहेश्वरी समाज के सर्वोच्च पुरस्कारों में से हैं। दिव्य पुरस्कार 3 श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं- दिव्यश्री, दिव्य भूषण, दिव्य विभूषण। माहेश्वरी अखाड़ा द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिए जानेवाले माहेश्वरी समाज के सर्वोच्च सम्मान 'माहेश्वरी रत्न’ के बाद क्रमशः चौथे, तीसरे और दूसरे स्थान पर दिव्यश्री, दिव्य भूषण और दिव्य विभूषण यह श्रेष्ठ पुरस्कार है। इस सम्मान में एक पदक और प्रशस्ति पत्र (सम्मान पत्र) दिया जाता है। यह पुरस्कार महेशाचार्य द्वारा प्रदान किया जाता है जो की माहेश्वरी समाज के शीर्ष धार्मिक-आध्यात्मिक प्रबंधन संस्था "दिव्यशक्ति योगपीठ अखाड़ा" के पीठाधिपति होते है।

माहेश्वरी अखाड़ा ने की 2018 के दिव्य पुरस्कारों की घोषणा

माहेश्वरी अखाड़ा के मुताबिक 20 माहेश्वरीयों को इन पुरस्कारों के लिए चुना गया है जिनमें से 2 को दिव्य विभूषण, 6 को दिव्य भूषण और 12 को दिव्यश्री से सम्मानित किया जाएगा. दिव्य पुरस्कार पाने वालों में 8 महिलाएं हैं. दिव्य पुरस्कारों के विजेताओं में 2 विदेशी माहेश्वरी व्यक्ति भी शामिल हैं. चयन समिति के अध्यक्ष एस. बी. लोहिया ने बताया की इस वर्ष के पुरस्कारों के लिए 550 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे.

दिव्य पुरस्कार विजेताओं की सूची -

दिव्य विभूषण पुरस्कार विजेता - 2018
1. रेणू खटोड़ (अमेरिका) - शिक्षा और सामाजिक कार्य,
2. श्री श्यामसुन्दरजी सोनी (महाराष्ट्र) - सामाजिक कार्य एवं संगठन के पदाधिकारी के रूप में उकृष्ट कार्य

दिव्य भूषण पुरस्कार विजेता - 2018
1. पलक मुछाल (मध्यप्रदेश) - कला एवं सामाजिक कार्य,
2. निकिता चांडक (नेपाल) - मिस नेपाल-2017,
3. श्री श्यामजी जाजू (देहली) - सामाजिक कार्य,
4. स्मृति मानधना (महाराष्ट्र) - खेल (क्रिकेट),
5. श्री महेशजी राठी (महाराष्ट्र) - सामाजिक कार्य एवं पर्यावरण,
6. श्री जुगलकिशोरजी बिड़ला (राजस्थान) - सामाजिक कार्य

दिव्यश्री पुरस्कार विजेता - 2018
1. श्री संजयजी मालपानी (महाराष्ट्र) - उद्योग एवं सामाजिक कार्य,
2. श्री राधेश्यामजी साबु  (मध्यप्रदेश) - समाजसेवा,
3. नम्रता करवा (राजस्थान) - कला (आध्यात्मिक गायिका / भजन सिंगर),
4. श्री ओमजी चांडक (राजस्थान) - सामाजिक कार्य,
5. रितु माहेश्वरी (उत्तरप्रदेश) - लोक सेवा (सिविल सर्विस), 
6. श्री विपिनजी माहेश्वरी (मध्यप्रदेश) - लोक सेवा (सिविल सर्विस),
7. श्री किकू शारदा (महाराष्ट्र) - कला (अभिनय),
8. श्री पुष्करजी बाहेती (मध्यप्रदेश) - पत्रकारिता,
9. श्री शरदजी बागड़ी (महाराष्ट्र) - लेखक एवं पत्रकारिता,
10. श्री मोहितजी सोडानी (राजस्थान) - खेल (ड्राप रो बॉल एवं क्रिकेट),
11. साक्षी चितलांगे (महाराष्ट्र) - खेल (चेस),
12. श्रद्धा मूंदड़ा लड्डा (महाराष्ट्र) - योगा.

क्या है दिव्य पुरस्कार

दिव्य पुरस्कार माहेश्वरी समाज के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है. यह माहेश्वरी समाज के अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार है. दिव्य पुरस्कार 3 श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं- दिव्यश्री, दिव्य भूषण, दिव्य विभूषण. माहेश्वरी अखाड़ा द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिए जानेवाले माहेश्वरी समाज के सर्वोच्च सम्मान 'माहेश्वरी रत्न’ के बाद क्रमशः चौथे, तीसरे और दूसरे स्थान पर दिव्यश्री, दिव्य भूषण और दिव्य विभूषण यह श्रेष्ठ पुरस्कार है.

दिव्य पुरस्कार आम तौर पर सिर्फ माहेश्वरीयों कों दिए जाने वाले सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, अध्यात्म, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते है. इस सम्मान में एक पदक और प्रशस्ति पत्र (सम्मान पत्र) दिया जाता है. यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिसंबर माह में घोषित किये जाते है तथा सामान्यतः मार्च/अप्रैल/मई माह में महेशाचार्य द्वारा प्रदान किये जाते हैं.


Divy Bhushan Shri Mahesh Ji Rathi